
IPL 2022, Mega Auction, Deepak Hooda: मेगा ऑक्शन के पहले ही हुआ दीपक हुड्डा को बड़ा फायदा
AajTak
भारतीय स्पिन ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में डेब्यू करने के बाद मेगा ऑक्शन में फायदा हुआ है. इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन के लिए अब उनका बेस प्राइस भी बढ़ गया है.
हाल ही में खत्म हुई वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में डेब्यू करने वाले दीपक हुड्डा को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मेगा ऑक्शन के पहले ही बड़ा फायदा मिला है. स्पिन ऑलराउंडर दीपक हुड्डा ऑक्शन के लिए वेस्टइंडीज सीरीज से पहले जारी लिस्ट में अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में थे, लेकिन पहले वनडे में डेब्यू के बाद दीपक हुड्डा को अब कैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में डाल दिया गया है और उनका बेस प्राइस भी 40 लाख से बढ़ाकर 75 लाख हो गया है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












