
IPL 2022, Mega Auction: 551 करोड़, 204 खिलाड़ी और 10 टीमें... पढ़ें मेगा ऑक्शन का पूरा राउंडअप
AajTak
ईशान किशन आईपीएल 2022 की नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले प्लेयर रहे. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान को पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा.
IPL 2022, Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की मेगा नीलामी समाप्त हो चुकी है. बेंगलुरु में आयोजित इस दो दिवसीय नीलामी में खिलाड़ियों पर जमकर धनवर्षा हुई. भारतीय सितारों में ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर का जलवा देखने को मिला. वहीं, लियाम लिविंगस्टोन, वानिंदु हसारंगा जैसे विदेशी स्टार्स छाए रहे. नीलामी समाप्त होने के बाद फैंस को आईपीएल के शुरू होने का इंतजार है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












