
IPL 2022, Mega Auction: मेगा ऑक्शन में खर्च होंगे 558 करोड़ रुपए, खिलाड़ियों की होगी चांदी
AajTak
इस बार के इंडियन प्रीमियर लीग मेगा ऑक्शन में टीमें पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगी. कई बड़े नामों के अलावा टीमें कुछ चौंकाने वाले नामों पर भी दांव लगाने को तैयार हैं.
विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग के लिए 12 और 13 फरवरी के दिन बाजार एक बार फिर से सजेगा. इस मंडी में कई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश की उम्मीदें हैं. युवा श्रेयस अय्यर से लेकर उम्रदराज फाफ डुप्लेसिस, ड्वेन ब्रावो सभी खिलाड़ी 10 इंडियन प्रीमियर लीग टीमों को अपनी ओर खींचेंगे. सभी टीमें एक बड़े पर्स एमाउंट के साथ मेगा ऑक्शन के मैदान में लड़ाई के लिए उतरेंगी. कुल 558 करोड़ रुपए 590 खिलाड़ियों पर खर्च किए जाने हैं, इसमें से 370 खिलाड़ी भारतीय हैं और 220 खिलाड़ी विदेशी.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












