
IPL 2022 Mega Auction: कौन हैं मेगा ऑक्शन में नजर आने वाली ये दो स्टार एंकर?
AajTak
यह दो स्टार IPL एंकर दिशा ओबेरॉय और भावना बालाकृष्णन हैं. दिल्ली की रहने वाली दिशा ओबेरॉय पूर्व आरजे और चेन्नई की निवासी भावना कमेंटेटर हैं...
IPL Mega Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन के लिए मेगा ऑक्शन में आज (13 फरवरी) दूसरे दिन की नीलामी बेंगलुरु में होनी है. पहले दिन शनिवार को कुल 97 खिलाड़ियों पर दांव लगा. सभी 10 फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को खरीद रही थीं, तब मेगा ऑक्शन में दो स्टार एंकर ऐसी भी थी, जिन्होंने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
यह दो स्टार एंकर दिशा ओबेरॉय (Disha Oberoi) और भावना बालाकृष्णन (Bhavna Balakrishnan) हैं. दिल्ली की रहने वाली दिशा ओबेरॉय पूर्व आरजे और चेन्नई की निवासी भावना कमेंटेटर हैं.
मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन, शाहरुख खान की बेटी सुहाना और जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता भी मौजूद थीं. इसके बावजूद एंकर दिशा ओबेरॉय और भावना बालाकृष्णन का जलवा कम नहीं हुआ.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











