
IPL 2022 Mega Auction: किस टीम के पर्स में कितने पैसे, आज इन प्लेयर्स पर रहेगी नज़र
AajTak
IPL मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन आज ईशांत, रहाणे, पुजारा, आर्चर और गुप्टिल जैसे कई स्टार खिलाड़ियों पर नजर रहने वाली है. सभी 10 टीमें इन खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगा सकती हैं...
IPL Mega Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन के लिए मेगा ऑक्शन में आज (13 फरवरी) दूसरे दिन की नीलामी बेंगलुरु में होनी है. पहले दिन शनिवार को लगी खिलाड़ियों की नीलामी में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए. आवेश खान और दीपक चाहर ने सबसे ज्यादा चौंकाया. आवेश खान को लखनऊ टीम ने 10 करोड़ और दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











