
IPL-14 Match 32 RR vs PBKS: कार्तिक त्यागी ने पलटा मैच, राजस्थान की पंजाब पर रोमांचक जीत
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन का आज 32वां मैच खेला जाएगा. ये मुकाबला दुबई में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा. राजस्थान अंक तालिका में छठे और पंजाब सातवें स्थान पर है. दोनों टीमें के 6 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के आधार पर राजस्थान पंजाब से ऊपर है. आज के मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहें...
आईपीएल के इस सीजन में इससे पहले जब इन दोनों टीम की भिड़ंत हुई थी तब पंजाब ने राजस्थान को चार रन से हरा दिया था. पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट पर 221 रन बनाए थे. जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम संजू सैमसन (119 रन, 63 गेंद, 12 चौके, सात छक्के) के ताबड़तोड़ शतक के बावजूद सात विकेट पर 217 रन ही बना सकी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










