
IPL नीलामी: कितने खिलाड़ियों की लगेगी बोली, कब और कहां होगा ऑक्शन? यहां जानें
AajTak
दुनिया के सबसे मशहूर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी गुरुवार को होगी. चेन्नई में होने वाली नीलामी के लिए 1097 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 292 को शॉर्टलिस्ट किया गया है.
दुनिया के सबसे मशहूर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी गुरुवार को होगी. चेन्नई में होने वाली नीलामी के लिए 1097 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 292 को शॉर्टलिस्ट किया गया है. आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजी 61 स्थानों को भरने के लिए बोली लगाएंगी. नीलामी सूची में 164 भारतीय, 125 विदेशी और एसोसिएट देशों के तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है. नीलामी में कई ऐसे खिलाड़ी जिनपर खास नजर रहेगी. ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, इंग्लैंड के डेविड मलान, जेसन रॉय, भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, केदार जाधव के अलावा महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर फ्रेंचाइजी और क्रिकेट फैंस का खास फोकस होगा. 2008 से 2018 तक न्यूजीलैंड के रिचर्ड मैडले ने नीलामकर्ता की भूमिका निभाई थी. इसके बाद 2019 में इंग्लैंड के हग एडमीड्स ने उनसे ये जिम्मेदारी ली. हग एडमीड्स इस बार भी नीलामकर्ता की भूमिका में नजर आएंगे. गुरुवार को 3 बजे शुरू होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










