
IPL: धोनी की कप्तानी का जलवा कायम, चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई को 20 रनों से हराया
AajTak
टूर्नामेंट के दूसरे हिस्से का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने मुंबई को 20 रनों से हरा दिया है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-14 के दूसरे चरण का आगाज रविवार से हो गया. इस सीजन के बचे हुए सभी मैच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेले जाएंगे. टूर्नामेंट के दूसरे हिस्से का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने मुंबई को 20 रनों से हरा दिया है. Champion performance! 😎💛#DancingRose #CSKvMI #WhistlePodu #Yellove 🦁 pic.twitter.com/6tr0Lj9jSY

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










