
IPL: चेन्नई सुपर किंग्स ने नई जर्सी लॉन्च की, जानें क्या है इसकी खासियत
AajTak
तीन बार की आईपीएल चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपनी नई जर्सी का अनावरण किया. आईपीएल के पहले सत्र 2008 के बाद पहली बार जर्सी का नया डिजाइन तैयार किया गया है.
तीन बार की आईपीएल चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपनी नई जर्सी का अनावरण किया, जिसमें भारतीय सेना को सम्मान देते हुए उसका ‘कैमॉफ्लॉज’ भी डाला गया है. आईपीएल के पहले सत्र 2008 के बाद पहली बार जर्सी का नया डिजाइन तैयार किया गया है. Thala Dharisanam! #WearOnWhistleOn with the all new #Yellove! #WhistlePodu 💛🦁 🛒 - https://t.co/qS3ZqqhgGe pic.twitter.com/Gpyu27aZfL जर्सी में फ्रेंचाइजी के लोगो के ऊपर तीन स्टार हैं, जो 2010,2011 और 2018 में मिली खिताबी जीत के द्योतक हैं. इसके अलावा भारत की सशस्त्र सेना के सम्मानस्वरूप उसका ‘कैमॉफ्लॉज’ भी डाला गया है.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










