
iPhone 17 Air होगा ऐपल का सबसे पतला फोन, लीक हुई कीमत और दूसरी डिटेल्स
AajTak
iPhone 17 Air Price Leak: ऐपल के अपकमिंग स्मार्टफोन्स को लेकर तमाम लीक रिपोर्ट्स आने लगी हैं. इन रिपोर्ट्स की मानें, तो iPhone 17 Air इस साल नया डिवाइस होगा, जो कंपनी की 17-सीरीज में शामिल होगा. ये ब्रांड का सबसे पतला फोन हो सकता है, जिसमें सिंगल रियर कैमरा और दूसरे फीचर्स दिए जाएंगे. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Apple का एक खास स्मार्टफोन पिछले साल से ही चर्चा में बना हुआ है, जो इस साल लॉन्च हो सकता है. हम बात कर रहे हैं iPhone 17 Air की, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि ये कंपनी का सबसे पतला फोन होगा. ये फोन लॉन्च होगा या नहीं इसे लेकर ऐपल ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.
हालांकि, मार्केट में इस स्मार्टफोन की चर्चा काफी ज्यादा हो रही है. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी इस फोन को सितंबर 2025 में लॉन्च कर सकती है और ये हैंडसेट iPhone के प्लस वेरिएंट्स को रिप्लेस करेगा.
साउथ कोरियन पब्लिशर Sisa Journal के मुताबित, ऐपल का ये फोन काफी स्लिम होगा. iPhone 17 Air की मोटाई सिर्फ 6.25mm हो सकती है. ऐपल का सबसे पता फोन iPhone 6 था, जिसकी मोटाई 6.9mm थी. मौजूदा iPhone 16 और iPhone 16 Plus के मुकाबले ये फोन 20 परसेंट पतला होगा.
इसके अलावा माना जा रहा है कि ये स्मार्टफोन iPhone 17 Plus को रिप्लेस करेगा. यानी कंपनी iPhone 17 Plus लॉन्च नहीं करेगी, बल्कि iPhone 17 Air को लॉन्च करेगी. इसकी कीमत 899 डॉलर (लगभग 77 हजार रुपये) अमेरिकी बाजार में हो सकती है.
साथ ही ब्रांड सिर्फ एक कैमरा देगी. iPhone 17 Air में ब्रांड अपना इन-हाउस मॉडम इस्तेमाल कर सकता है. स्मार्टफोन A19 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा और इसमें डायनैमिक आईलैंड जैसा फीचर मिलेगा. इसमें 8GB RAM दी जा सकती है और ये ऐपल इंटेलिजेंस सपोर्ट करेगा.
एक पतले iPhone का मतलब है कि आपको कई फीचर्स से कॉम्प्रोमाइज करना पड़ सकता है. ऐसे फोन्स में बैटरी छोटी होती है और चार्जिंग स्पीड भी कम मिलती है. पहले से ही खबरें है कि कंपनी इसमें सिर्फ एक रियर कैमरा दे सकती है. लीक प्राइस से साफ है कि iPhone 17 Air की कीमत प्रो वेरिएंट्स से कम होगी.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










