
iPhone 16 के लॉन्च होते कंपनी ने बंद कर दिया iPhone 15 Pro और दूसरे मॉडल्स, जानिए डिटेल्स
AajTak
Apple Discontinued iPhone 13: ऐपल ने नए iPhones के लॉन्च होने के साथ ही कई पुराने डिवाइसेस को डिस्कंटीन्यू कर दिया है. कंपनी ने iPhone 13, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को डिस्कंटीन्यू कर दिया है. इनके साथ ही कंपनी ने कुछ एक्सेसरीज को भी बंद किया है. हालांकि, इन फोन्स का प्रोडक्शन बंद होने के बाद भी आपको ये बाजार में कुछ वक्त तक मिलेंगे.
iPhone 16 सीरीज को Apple ने लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को लॉन्च किया है. नई सीरीज के लॉन्च होने के साथ ही कंपनी ने कुछ पुराने फोन्स को डिस्कंटीन्यू कर दिया है. इस लिस्ट में प्रो और स्टैंडर्ड दोनों ही वेरिएंट्स शामिल हैं.
कंपनी हर साल नए फोन्स को लॉन्च करने के साथ ही कुछ पुराने मॉडल्स को डिस्कंटीन्यू कर देती है. इस बार कंपनी ने iPhone 13, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को डिस्कंटीन्यू किया है. इसके साथ ही कंपनी ने कुछ एक्सेसरीज को भी अपनी वेबसाइट से रिमूव कर दिया है.
कंपनी ने MagSafe वॉलेट के FineWoven वर्जन को रिमूव कर दिया है. ऐपल ने FineWoven केस को भी डिस्कंटीन्यू कर दिया है. इन एक्सेसरीज के अलावा Apple ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से तीन फोन्स- iPhone 13, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को हटा दिया है.
यह भी पढ़ें: Apple ने लॉन्च किए न्यू iPhone 16, ये है भारतीय कीमत, नए फीचर्स, यहां जानें सभी सवालों के जवाब
भले ही ये फोन्स ऐपल की आधिकारिक वेबसाइट उपलब्ध नहीं होंगे, लेकिन आप इन्हें ऐपल के ऑथराइज्ड स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और दूसरे रिटेल स्टोर से खरीद सकेंगे. इन फोन्स की बिक्री आखिरी स्टॉक के बचे रहने तक जारी रहेगी. हालांकि, आपको पुराने आईफोन्स में कुछ बातों का ध्यान रखना होगा.
iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में ही आपको ऐपल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा. वहीं iPhone 16 सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स में आपको Apple Intelligence का सपोर्ट मिलेगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










