
iPhone 13 पर आकर्षक ऑफर, कई हजार सस्ते में खरीद सकते हैं, Flipkart पर है डिस्काउंट
AajTak
Apple iPhone 13 Discount Price: प्रीमियम फोन चाहते हैं, तो iPhone 13 को खरीद सकते हैं. Flipkart पर ये फोन आकर्षक कीमत पर मिल रहा है. जहां Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर ये फोन 69,900 रुपये में मिल रहा है. वहीं Flipkart से आप इस फोन को 11,901 रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इस फोन पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो iPhone 13 खरीद सकते हैं. ये स्मार्टफोन इन दिनों आकर्षक कीमत पर मिल रहा है. वैसे तो फ्लिपकार्ट पर कोई बड़ी सेल नहीं चल रही है, लेकिन आप इस फोन को ऑफर्स का फायदा उठाकर सस्ते में खरीद सकेंगे. ये 5G फोन कई हजार के डिस्काउंट पर उपलब्ध है.
कंज्यूमर्स इस फोन को 11 हजार रुपये से ज्यादा के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. कंपनी ने इस हैंडसेट को लगभग दो साल पहले लॉन्च किया था, ऐसे में ये सवाल भी आता है कि क्या इसे खरीदना एक सही चॉइस होगी. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Apple के इस फोन को आप डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. Flipkart पर ये फोन 57,999 रुपये में मिल रहा है. ऐपल के आधिकारिक स्टोर पर ये स्मार्टफोन 69,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट है. यानी आप इसे 11,901 रुपये के डिस्काउंट पर खरीद पाएंगे. ये फोन 6 कलर ऑप्शन में मिल रहा है.
इस पर 1000 रुपये का डिस्काउंट ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर मिल रहा है. इसके अलावा आप एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं. हैंडसेट पर 35 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है.
ऐपल सितंबर महीने में अपना नया लाइन अप लॉन्च करेगा. इस लाइन में iPhone 15 भी होगा. चूंकि कंपनी ने iPhone 14 में 13 के मुकाबले कोई बड़ा अपडेट नहीं दिया था, इसलिए निश्चित रूप में iPhone 15 में स्पेसिफिकेशन्स बेहतर होंगे. ऐसे में इसकी कीमत भी बढ़ेगी.
अगर आपका बजट कम है, तो आप iPhone 13 खरीद सकते हैं, क्योंकि ये कई तरह से iPhone 14 से बेहतर चॉइस है. हालांकि, अगर आपके पास बजट की कोई दिक्कत नहीं है, तो आप iPhone 15 का इंतजार कर सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो अपकमिंग आईफोन 80 हजार रुपये से शुरूआती बजट में आ सकता है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










