
iPhone 12 पर बंपर डिस्काउंट, सस्ते में खरीद सकते हैं आप, जानिए क्या है ऑफर
AajTak
iPhone 12 Discount: आईफोन 12 पर आकर्षक ऑफर मिल रहा है. इस फोन को आप डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. इसका फायदा उठाकर आप कई हजार रुपये की बचत कर सकते हैं. आइए जानते हैं iPhone 12 पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Croma पर मिल रहे डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म क्रोमा पर iPhone 12 और दूसरे मॉडल्स पर अच्छा खासा डिस्काउंट मिल रहा है. यहां से आप iPhone 12 को 48,990 रुपये में खरीद सकते हैं. क्रोमा पर Everything Apple सेल चल रही है.
इस सेल के आखिरी दो दिन बाकी हैं, जिनका फायदा उठाकर आप आईफोन समेत दूसरे ऐपल प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीद सकते हैं. सेल में बैंक डिस्काउंट, EMI और दूसरे ऑफर मिल रहे हैं. आइए जानते हैं iPhone 12 पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
iPhone 12 के बेस वेरिएंट यानी 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 65,900 रुपये है. Croma पर यह डिवाइस 51,990 रुपये की कीमत पर लिस्ट है. इस पर आपको 3000 रुपये का डिस्काउंट HDFC Bank क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन पर मिल रहा है.
इस तरह से आप फोन को 48,990 रुपये में खरीद सकते हैं. आप चाहें तो इस स्मार्टफोन को EMI पर भी खरीद सकते हैं. आईफोन 2,447 रुपये की मंथली EMI पर भी मिल रहा है. हालांकि, यह नो-कॉस्ट EMI नहीं है. इस पर कोई एक्सचेंज ऑफर नहीं मिल रहा है.
iPhone 12 में आपको 6.1-inch का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है. हैंडसेट iOS 14 पर काम करता है. इसमें Hexa-Core A14 Bionic चिपसेट दिया गया है. फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है.
इसमें 12MP का वाइड एंगल लेंस और 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. डिवाइस को पावर देने के लिए 2,815mAh की बैटरी दी गई है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










