
iPhone यूजर्स के लिए गुड न्यूज, अगले हफ्ते से मिलेगा 5G सपोर्ट, लेकिन सभी को नहीं मिलेगा मौका
AajTak
iPhone 5G Update: क्या आपने भी एक 5G रेडी iPhone खरीदा था और अभी तक 5G का सपोर्ट नहीं मिला है? जल्द ही आपकी यह समस्या दूर हो सकती है. मगर इसका फायदा सभी यूजर्स को नहीं मिलेगा. कंपनी अलगे हफ्ते से 5G सपोर्ट रोलआउट करेगी, जिसकी मदद से यूजर्स 5G सर्विस एक्सपीरियंस कर सकेंगे. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
अक्टूबर की शुरुआत 5G सर्विसेस की लॉन्चिंग के साथ हुई थी. हालांकि, 5G सर्विसेस लॉन्च होने के बाद बहुत से यूजर्स को पता चला कि उनके स्मार्टफोन्स 5G रेडी तो हैं, लेकिन 5G इनेबल नहीं हैं. कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन ब्रांड्स ने OTA अपडेट जारी किया, जिससे 5G सर्विस उनके फोन्स में इनेबल हुई.
वहीं ऐपल iPhones में भी यूजर्स को अब तक 5G कनेक्टिविटी नहीं मिल रही है. ऐपल जल्द ही इसके लिए एक अपडेट जारी करेगा, जिसके बाद यूजर्स 5G स्पीड एक्सपीरियंस कर सकेंगे.
हालांकि, कंपनी शुरुआत में iOS Beta अपडेट जारी करेगी. इस बीटा अपडेट को टेस्ट करने के बाद कंपनी इसका स्टेबल वर्जन रिलीज करेगी. कंपनी ने पहले ही बताया था कि दिसंबर 2022 तक यूजर्स को 5G का अपडेट मिलेगा.
रिपोर्ट्स की मानें तो Apple 5G Update शुरुआत में उन यूजर्स को मिलेगा, जिन्होंने iOS Beta प्रोग्राम के लिए रजिस्टर किया होगा. हालांकि, रोलआउट की सही डेट अभी सामने नहीं आई है. रिपोर्ट्स की मानें तो अलगे हफ्ते तक बीटा अपडेट रिलीज हो सकता है.
अगर आपके पास एक 5G-रेडी iPhone है और iOS 16 Beta बिल्ड पर काम करता है, तो आपके डिवाइस को 5G सपोर्ट अगले हफ्ते से मिलने लगेगा. हां, आप 5G सर्विस यूज कर पाएंगे या नहीं, ये तो आपके नेटवर्क ऑपरेटर पर निर्भर करता है. फिलहाल टेलीकॉम कंपनियों ने चुनिंदा शहरों में 5G सर्विस लॉन्च की है.
वहीं अगर आप स्टेबल iOS यूजर हैं, तो आपको 5G सपोर्ट अपडेट के लिए इंतजार करना होगा. कंपनी स्टेबल यूजर्स के 5G सपोर्ट का रोलआउट इस साल दिसंबर तक कर सकती है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











