
दावोस में SBI के चेयरमैन का बड़ा बयान, अब FD और बैंक में पैसे रखने से लोग कतराते, जानिए क्यों?
AajTak
एसबीआई के चेयरमैन ने बताया कि बेहतर रिटर्न की तलाश में ग्राहक म्यूचुअल फंड, इंश्योरेंस, पेंशन फंड और अन्य बाजार आधारित प्रोडक्ट्स की ओर रुख कर रहे हैं.
दावोस में चल रही वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के मंच पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी (C S Setty) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि भारत में लोगों की बचत का रुझान अब तेजी से बैंक डिपॉजिट से हटकर मार्केट-लिंक्ड निवेश विकल्पों की ओर बढ़ रहा है.
उनके मुताबिक लोग अब बैंक डिपॉजिट की बजाय म्यूचुअल फंड (Mutual Fund), इंश्योरेंस और पेंशन फंड में पैसे लगाना पसंद कर रहे हैं. इस बदलाव को उन्होंने एक तरह से स्थाई बताया है, जो अब वापस नहीं होने वाला लगता है.
बैंक के लिए क्या चुनौतियां?
SBI के चेयरमैन के मुताबिक, पहले भारतीय परिवार अपनी ज्यादातर बचत बैंक एफडी, सेविंग अकाउंट (Saving Account) और पोस्ट ऑफिस (Post Office) स्कीम्स में रखते थे. लेकिन अब स्थिति बदल रही है, लोग बेहतर रिटर्न की तलाश में म्यूचुअल फंड, इंश्योरेंस, पेंशन फंड और अन्य बाजार आधारित प्रोडक्ट्स की ओर रुख कर रहे हैं. वित्तीय बाजारों की गहराई, निवेश से जुड़ी जागरुकता और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की आसान पहुंच ने इस बदलाव को और तेज किया है.
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ये ट्रेंड सिर्फ अस्थाई नहीं है, बल्कि यह एक संरचनात्मक बदलाव है, जिसे बैंकों को स्वीकार करना होगा. इसी कारण आने वाले समय में बैंकों को अपनी फंडिंग रणनीति में बड़े बदलाव करने पड़ेंगे. अब बैंक केवल पारंपरिक जमा (Deposits) के भरोसे अपनी बैलेंस शीट नहीं चला पाएंगे.
अब बैंक के सामने क्या विकल्प

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर साथ आए दिल्ली सरकार और IIT मद्रास, करेंगे धुआं सोखने वाले सतह का अध्ययन
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है. Indian Institute of Technology Madras और Government of Delhi के बीच एक MoU पर साइन किया गया है.

क्या आपने कार के फर्स्ड-एड के बारे में सुना है. एक ऐसा डिवाइस है, जो आपकी कार के लिए एक फर्स्ड-एड का काम कर सकता है. ये डिवाइस टायर में हवा भर सकता है, कार को जंप स्टार्ट में मदद कर सकता है और यहां तक कि उसे साफ रखने में भी मदद करेगा. इसकी मदद से आप फोन भी चार्ज कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











