
iPhone के लिए पेश किया गया iOS 15, जानिए नए फीचर्स के बारे में
AajTak
ऐपल ने अपने सालाना डेवेलपर कॉन्फ्रेंस WWDC21 के दौरान iOS 15 लॉन्च कर दिया है. इसके अलावा कंपनी ने अपने लगभग सभी प्रोडक्ट्स के लिए नए सॉफ्टवेयर का ऐलान किया है.
Apple ने iOS 15 का ऐलान कर दिया है. नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ कंपनी ने काफी बदलाव किए हैं. इतना ही नहीं कंपनी ने FaceTime को वेब के लिए भी लाने का ऐलान कर दिया है. iOS 15 में नए फीचर्स के साथ डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं. FaceTime में अब लिंक शेयर करने का फीचर दिया गया है और इसमें अब शेयरिंग को काफी आसान कर दिया गया है. इसके अलावा कंपनी ने डिफॉल्ट मैसेज में भी काफी बदलाव किया है. कंपनी ने डिफॉल्ट मैसेजिंग ऐप को पहले से बेहतर और इंटरऐक्टिव बनाया है. यहां शेयर विद यू सेक्शन दिया गया है. यहां से लोग एक दूसरे को डायरेक्ट न्यूज आर्टिकल भेज सकेंगे. इसके अलावा और भी कंटेंट यहां से शेयर किए जा सकते हैं.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










