
IPC Section 148: घातक हथियार से लैस होकर किया बलवा तो लागू होगी ये धारा
AajTak
आईपीसी की धारा 148 के तहत घातक हथियार लेकर बल्वा करने के बारे में प्रावधान किया गया है. आइए जानते हैं कि आईपीसी की धारा 148 इस विषय में क्या बताती है?
Indian Penal Code: भारतीय दंड संहिता (IPC) की कई धाराओं में बल्वा, दंगा और उपद्रव जैसे अपराधों को लेकर कानूनी प्रावधान (Provisions) भी मौजूद हैं. जिनका इस्तेमाल कोर्ट और पुलिस ज़रूरत पड़ने पर करते हैं. ऐसे ही आईपीसी की धारा 148 के तहत घातक हथियार लेकर बल्वा करने के बारे में प्रावधान किया गया है. आइए जानते हैं कि आईपीसी की धारा 148 इस विषय में क्या बताती है?
आईपीसी की धारा 148 (Indian Penal Code Section 148)
भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 148 (Section 148) में घातक आयुध से लैस होकर बल्वा करना परिभाषित किया गया है. IPC की धारा 148 के अनुसार, जो कोई घातक आयुध (Deadly weapon) से या किसी ऐसी चीज से, जिससे आक्रामक आयुध (Offensive armament) के रूप में उपयोग किए जाने पर मृत्यु कारित होनी संभाव्य (likely to cause death) हो, सज्जित होते हुए बल्वा करने का दोषी (Guilty of rioting) होगा, वह किसी भांति के कारावास से दंडित (Punished with imprisonment) होगा, जिसकी अवधि तीन वर्ष की हो सकेगी. या फिर उस पर आर्थिक जुर्माना (Monetary penalty) लगाया जाएगा. या फिर उसे दोनों तरह से दंडित (Punished) किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें--- IPC Section 147: दंगा करने वालों के लिए सजा का प्रावधान करती है धारा 147
क्या होती है आईपीसी (IPC)
भारतीय दंड संहिता (Indian Penal Code) IPC भारत में यहां के किसी भी नागरिक (Citizen) द्वारा किये गये कुछ अपराधों (certain offenses) की परिभाषा (Definition) और दंड (Punishment) का प्रावधान (Provision) करती है. आपको बता दें कि यह भारत की सेना (Indian Army) पर लागू नहीं होती है. पहले आईपीसी (IPC) जम्मू एवं कश्मीर में भी लागू नहीं होती थी. लेकिन धारा 370 हटने के बाद वहां भी आईपीसी लागू हो गई. इससे पहले वहां रणबीर दंड संहिता (RPC) लागू होती थी.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









