
Intermittent Fasting: रमजान के दौरान इंटरमिटेंट फास्टिंग के हैं ये फायदे, इन फूड को करें शामिल
AajTak
रमजान 2022 (Ramadan 2022 Date) 2 अप्रैल 2022 शनिवार से शुरू हो रहे हैं. अगर शनिवार को चांद दिख जाता है, तो रविवार यानी 3 अप्रैल को पहला रोजा होगा. रमजान के रोजा के दौरान इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting Benefits) के क्या फायदे होते हैं. इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Ramadan 2022: रमजान 2 अप्रैल 2022 शनिवार से शुरू हो रहे हैं. अगर शनिवार को चांद दिख जाता है, तो रविवार यानी 3 अप्रैल को पहला रोजा होगा. इस पूरे महीने में मुस्लिम लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं. मुस्लिमों को इस पूरे महीने अपने विचारों में शुद्धता रखना और अपनी बातों से किसी को नुकसान न पहुंचाना जरूरी होता है. इस पूरे महीने शरीर की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है. इस पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ भी नहीं खाते हैं और न ही कुछ पीते हैं.
शाम को इफ्तार की नमाज के बाद वे अपना रोजा खोलते हैं. रमजान के दौरान इंटरमिटेंट फास्टिंग करने के अपने फायदे हैं, हालांकि किसी भी स्वास्थ्य समस्या से बचने के लिए इसे स्वस्थ तरीके से करना चाहिए, जिससे अधिक फायदे मिल सकें. इंटरमिटेंट फास्टिंग में भी एक लंबे समय तक कुछ नहीं खाया जाता. जैसे अधिकतर लोग रात 8 से सुबह 12 बजे तक कुछ नहीं खाते और फिर निश्चित समय यानी 12 से रात 8 के बीच हेल्दी फूड का सेवन करते हैं, इसे इंटरमिटेंट फास्टिंग कहा जाता है. इसके क्या फायदे होते हैं, यह भी जान लीजिए.
इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे (Benefits of intermittent fasting)
एक्सपर्ट बताते हैं कि रमजान के महीने में रोजा के दौरान इंटरमिटेंट फास्टिंग से न केवल आपका फैट कम होता है, बल्कि शरीर भी उन हानिकारक विषाक्त पदार्थों से मुक्त हो जाता है, जो शरीर में फैट जमा करते हैं. दरअसल, इस दौरान 1 महीने के लंबे में आपकी बॉडी नेचुरल रूप से डिटॉक्सीफाई हो जाती है, जिससे आपको रमजान के बाद भी एक स्वस्थ जीवन शैली जारी रखने का मौका मिलता है.
हेल्थ पर हुई कुछ स्टडीज के मुताबिक, रमजान का उपवास रखने से लाल रक्त कोशिकाओं (आरबीसी), सफेद रक्त कोशिकाओं (डब्ल्यूबीसी), प्लेटलेट (पीएलटी) की संख्या, एच डी एल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाता है और रक्त कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है.
जब भी कोई लंबी समय के लिए नियमित रूप से फास्टिंग करता है, तो इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फैट बर्न भी होता है. इंटरमिटेंट फास्टिंग हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के साथ ही LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए जाना जाता है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











