
Instax Mini Evo Hybrid Review: पोलराइड इंस्टैंट कैमरा जो मोबाइल से भी कनेक्ट होता है
AajTak
Instax Mini Evo Hybrid Review: Fujifilm शायद मार्केट में इस अभी के वक्त इस तरह के कैमरे लॉन्च करने वाली अकेली कंपनी है. ये हाईब्रिड कैमरा फोटो हैंड टु हैंड प्रिंट भी करता है और इसे आप अपने फोन या लैपटॉप में भी रख सकते हैं. रिव्यू में जानते हैं इसके हर पहलू के बारे में.
स्मार्टफोन के ज़माने में इस तरह के कैमरा की ज़रूरत ही क्या है? इस कैमरे को देख कर आपके मन में ये सवाल आ सकता है और आना लाज़मी भी है. स्मार्टफ़ोन के कैमरे डिजिटल कैमरे को पहले ही रिप्लेस कर चुके हैं और बहस ऐसी है कि क्या आने वाले समय में क्या स्मार्टफोन्स DSLR को भी रिप्लेस कर सकते हैं.
बहरहाल, इसी बहस के बीच हम लेकर आए हैं Instax Mini Evo Hybrid का रिव्यू. इस कैमरे को काफ़ी समय तक यूज करने के बाद हमें कैसा लगा, परफ़ॉर्मेंस कैसी है और आपको ख़रीदना चाहिए या नहीं, इस बारे में बातें करेंगे.
Instax Mini Evo Hybrid डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी के मामले में शानदार है. देखने में ये किसी विंटेज कैमरा की तरह ही लगता है, लेकिन इसमें थोड़ा मॉडर्न टच भी देखने को मिलेगा, क्योंकि इसमें स्क्रीन भी है.
इस कैमरे के आगे Hybrid इसलिए लगा है, क्योंकि इससे ना सिर्फ़ फ़ोटो क्लिक करके हैंड टु हैंड प्रिंट कर सकते हैं, बल्कि इस कैमरे से क्लिक की गई तस्वीरों को डायरेक्ट आप सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते हैं या स्मार्टफ़ोन में सेव कर सकते हैं.
हाईब्रिड होने के फायदा ये भी है कि आप ऐप के जरिए कैमरे के लेंस को अपने फोन पर भी देख सकते हैं. फोन की गैलरी की तस्वीरें भी आप इस कैमरे के जरिए आसानी से प्रिंट कर सकते हैं.
इस कैमरे में मेमोरी कार्ड लगती है यानी फ़ोटोज़ सेव होते जाते हैं और आप चाहें तो इन फ़ोटोज को अपने कंप्यूटर या मोबाइल में एक्सपोर्ट कर सकते हैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












