
Instagram Threads की धूम, लॉन्च होते ही मिले 10 मिलियन यूजर्स, इन 10 सवालों में जानिए सब कुछ
AajTak
What Is Threads Instagram: मेटा ने अपना नया ऐप Threads लॉन्च किया है, जिसे Instagram की टीम ने डेवलप किया है. इस ऐप को लेकर पिछले काफी टाइम से चर्चा चल रही थी. ये ऐप टेक्स्ट, फोटोज और वीडियो शेयरिंग की सुविधा ऑफर करता है. लॉन्च होने के कुछ ही वक्त में इस पर 1 करोड़ यूजर्स ने साइन-अप कर लिया है. आइए जानते हैं इस ऐप की खास बातें.
Twitter को टक्कर देने के लिए Meta (पहले Facebook) मौदान में उतर गया है. कंपनी के जिस K9 ऐप की चर्चा अब तक हो रही थी, वो लॉन्च हो चुका है. हम बात कर रहे हैं Threads की, जो मेटा का नया ऐप है. ये ऐप Instagram पर बेस्ड है. कंपनी ने इसे टेक्स्ट शेयरिंग के लिए लॉन्च किया है.
लॉन्च होने के कुछ ही वक्त में इस ऐप पर 1 करोड़ से ज्यादा साइन-अप हो चुके हैं. यानी यूजर्स की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच गई है. मार्क जकरबर्ग ने खुद इसकी जानकारी दी है. कंपनी इस ऐप को टेक्स्ट शेयरिंग और पब्लिक कन्वर्सेशन ऐप बता रही है.
अगर ऐलॉन मस्क के Twitter से कंपेयर करें, तो ये ऐप काफी अलग है. ये ऐप ट्विटर के पुराने वर्जन जैसा है, जिस पर आप अपने विचार टेक्स्ट के रूप में शेयर कर सकते हैं. वहीं Twitter खुद को माइक्रोब्लॉगिंग साइट से वीडियो-टेक्स्ट बेस्ड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बना रहा है. आइए जानते हैं Instagram Threads की खास बातें.
इस ऐप को इंस्टाग्राम की टीम ने डेवलप किया है, जिसका सीधा मुकाबला Twitter से है. ये ऐप टेक्स्ट बेस्ड कन्वर्सेशन के लिए लॉन्च किया गया है.
Threads प्लेटफॉर्म पर आप 500 कैरेक्टर्स तक के टेक्स्ट के साथ वीडियो और फोटोज भी शेयर कर सकेंगे. इस पर आप 5 मिनट्स तक के वीडियो शेयर कर सकते हैं. साथ ही इस पर लिंक शेयर करने की भी सुविधा मिलेगी.
इस ऐप को आप Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं. दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर ये ऐप फ्री में उपलब्ध है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












