
Instagram पर लड़कों को अनफॉलो करने से गर्लफ्रेंड ने किया इनकार, बॉयफ्रेंड ने दे दी जान
AajTak
नागपुर के सीताबुल्दी थाना क्षेत्र में 22 साल के युवक ने जहरीली दवा खाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि उसकी गर्लफ्रेंड इंस्टाग्राम पर लड़कों को फॉलो करती थी, जिससे वह नाराज था. साथ ही उस पर काफी कर्जा भी था, जिसे लेकर वह डिप्रेशन में रहता था. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
महाराष्ट्र के नागपुर में 22 साल के युवक ने जहरीली दवा खाकर खुदकुशी कर ली. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड इंस्टाग्राम (Instagram) पर कुछ पुरुषों को फॉलो करती थी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच इस बात को लेकर कई बार बहस भी हुई. लेकिन जब उसकी गर्लफ्रेंड ने उन पुरुषों को अनफॉलो करने से इनकार कर दिया तो युवक ने दुखी होकर आत्महत्या कर ली.
सीताबुल्दी पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की पहचान रोहन सिंह कपूर के रूप में हुई है, जो कि राम नगर का रहने वाला था. उसने रामदासपेट इलाके में लगे दुर्गा पूजा पंडाल के पास जहरीली दवा का सेवन किया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि रोहन के ऊपर काफी कर्जा भी था. वह उससे भी काफी डिप्रेशन में रह रहा था.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दुर्गा पंडाल के पास जब रोहन ने जहरीली दवा खाई, तब वहां खड़े एक शख्स को उसने पूरी बात बताई. फिर कहा कि वह उसके बड़े भाई वीरपाल सिंह कपूर को फोन करे और यहां बुलाए. सूचना मिलते ही वीरपाल मौके पर पहुंचा और रोहन को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. लेकिन रोहन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
उधर पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. युवक की गर्लफ्रेंड और परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल जांच जारी है.
प्रेमिका से नहीं हुई शादी तो कर लिया सुसाइड इससे पहले नागपुर में प्रेमिका के साथ शादी नहीं होने से एक शख्स इतना आहत हो गया की खुद जान दे दी. दरअसल, लड़की की शादी दूसरी जगह तय हो गई, जिसके बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान सुखदेव देवरा वारखड़े के तौर पर हुई. युवक गुमगांव का निवासी था. युवक एक कंपनी में गार्ड का काम कर रहा था.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








