
Inside Story: अभी भी तालिबान की पहुंच से बाहर है अफगानिस्तान का ये एयरपोर्ट, ये है वजह
AajTak
काबुल का हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट इस वक़्त अफग़ानिस्तान से निकलने का इकलौता रास्ता है. अब चूंकि रास्ता इकलौता है, तो मानो पूरा अफगानिस्तान ही बस इसी रास्ते पर सिमट आया हो. क्योंकि जान बचाने का कोई रास्ता बचा ही नहीं है.
तालिबान ने जब अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया, तो पड़ोसी देशों ने सरहद पर चौकसी और सुरक्षा बढ़ा दी. तालिबान ने सरहद पर लड़ाके तैनात कर दिए. अब सरहद के रास्ते अफगानिस्तान छोड़ना लोगों के लिए मुश्किल हो गया. अफगानिस्तान से कोई समुद्री रास्ता भी नहीं है. अब केवल हवाई रास्ता बचता है. अफगानिस्तान में कुल 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं. जिनमें से तीन पर तालिबान का कब्जा हो गया है. जहां से अफगान नागरिक बाहर नहीं जा सकते. अब केवल काबुल का हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट बचा है. जो अमेरिकी सैनिकों के कब्जे में है और तालिबान एयरपोर्ट के दरवाजे पर खड़ा है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












