
Inside story: अंबिका सोनी ने ठुकराई CM की कुर्सी, कांग्रेस हाईकमान क्यों देना चाहता था पंजाब की कमान?
AajTak
कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसे लेकर अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है. कांग्रेस आलाकमान ने अंबिका सोनी के नाम पर सहमति जताई थी, लेकिन अंबिका सोनी ने मुख्यमंत्री का पद संभालने से मना कर दिया है.
कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) के इस्तीफे के बाद पंजाब के अगले मुख्यमंत्री के रूप में अंबिका सोनी (Ambika Soni) का नाम सबसे आगे चल रहा था. कांग्रेस हाईकमान भी उनके हाथों में ही पंजाब की कमान सौंपना चाहता है. अंबिका सोनी करीब 50 सालों से राजनीति में हैं. हालांकि, बताया जा रहा है कि अंबिका सोनी ने मुख्यमंत्री बनने से इनकार कर दिया है. लेकिन ऐसा क्यों हुआ?

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










