
INI CET Exam 2021: एग्जाम पोस्टपोन की मांग लेकर 26 डॉक्टरों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
AajTak
याचिका में तर्क दिया गया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा NEET PG परीक्षा, 2021 को चार महीने के लिए स्थगित करने के संबंध में दिए गए आश्वासन की यह घोर अवहेलना है.
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)की ओर से 16 जून, 2021 को आयोजित होने वाली INI CET Exam 2021 स्थगित करने की मांग करते हुए 26 डॉक्टरों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. बता दें कि INI CET परीक्षा चिकित्सा / स्नातकोत्तर अध्ययन के क्षेत्र में उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. वकील पल्लवी प्रताप के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि 16 जून को परीक्षा आयोजित कराना पीजी परीक्षाओं को स्थगित करने के संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा NEET PG परीक्षा, 2021 को चार महीने के लिए स्थगित करने के संबंध में दिए गए आश्वासन की घोर अवहेलना है. उस दौरान पीएमओ से यह भी कहा गया था कि परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को कम से कम एक महीने का समय दिया जाए. बता दें कि कोरोना के दौरान मेडिकल क्षेत्र में कार्यरत यूजी और पीजी लेवल के चिकित्सकों की लगातार ड्यूटी लग रही है, इसके चलते उनकी तैयारी लंबे समय से बाधित है.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










