
Indigo की फ्लाइट्स में 10 फीसदी कटौती, उड्डयन मंत्री संग मीटिंग में हाथ जोड़े नजर आए CEO
AajTak
इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुख्यालय में बुलाया गया, जहां मंत्री राम मोहन नायडू और सचिव समीर सिन्हा ने संचालन, यात्रियों की देखभाल, रिफंड और बैगेज की स्थिति पर चर्चा की. इंडिगो ने ऑपरेशनल संकट के बाद सभी उड़ानें बहाल होने और 1800 से अधिक उड़ानों के संचालन की जानकारी दी.
इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स को मंगलवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) के मुख्यालय में बुलाया गया. सूत्रों के अनुसार, बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और MoCA के सचिव समीर सिन्हा भी मौजूद थे. बैठक में इंडिगो की संचालन स्थिति, यात्रियों की देखभाल, रिफंड की स्थिति, पायलट और क्रू रॉस्टर की स्थिति और बैगेज (वापसी) की स्थिति पर चर्चा की गई. एविएशन मिनिस्ट्री द्वारा एयरलाइन CEO को बुलाए जाने के बाद सेंटर ने कैंसिलेशन कम करने के लिए इंडिगो के ऑपरेशंस में 10% की कटौती का आदेश दिया है.
क्राइसिस पर इंडिगो ने क्या कहा? उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के साथ मीटिंग से पहले इंडिगो ने मंगलवार को घोषणा की कि एक सप्ताह से अधिक समय तक जारी ऑपरेशनल संकट के बाद अब उसकी सभी उड़ानें सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं. कंपनी ने कहा कि उसका ऑन-टाइम परफॉर्मेंस सामान्य स्तर पर लौट आया है और बुधवार को लगभग 1900 उड़ानों को संचालित करने की योजना है.
1800 से अधिक उड़ानें संचालित करने का दावा कंपनी के आधिकारिक बयान में कहा गया कि नेटवर्क में लगातार सुधार के बाद सभी शेड्यूल्ड उड़ानें ऑपरेट होंगी. एयरपोर्ट पर फंसे लगभग सभी लगेज अब अपने ग्राहकों तक पहुंच चुके हैं, बाकी को जल्द ही वितरित किया जाएगा. वर्तमान में इंडिगो अपने 138 स्टेशनों पर 1800 से अधिक उड़ानें संचालित कर रही है. इसके साथ ही कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए कैंसिलेशन पर फुल रिफंड की प्रक्रिया को वेबसाइट पर आसान और ऑटोमेटेड कर दिया है.
मीटिंग से पहले इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने वीडियो मैसेज में कहा कि एयरलाइन अब पूरी तरह से स्थिर हो गई है और सभी रूट्स पर उड़ानें संचालित हो रही हैं. उन्होंने ग्राहकों से खेद व्यक्त करते हुए बताया कि संकट की शुरुआत 5 दिसंबर को हुई थी, जब केवल 700 फ्लाइट्स ही ऑपरेट हो सकीं.
लोकसभा में क्या बोले नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू? इस बीच लोकसभा में नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने स्पष्ट किया कि इंडिगो को नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों में कोई विशेष छूट नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि कोई भी एयरलाइन, चाहे कितनी बड़ी क्यों न हो, यात्रियों को इस तरह परेशान नहीं कर सकती. उन्होंने डोमेस्टिक एयरलाइन मार्केट में नई कंपनियों को बढ़ावा देने की भी बात कही, क्योंकि इंडिगो का मार्केट शेयर लगभग 65 प्रतिशत है.
डीजीसीए ने अस्थायी रूप से इंडिगो को FDTL नियमों में छूट दी थी, जिसे लेकर आलोचना हुई. कंपनी ने सिविल एविएशन मंत्रालय को जवाब देते हुए टेक्निकल गड़बड़ी, विंटर शेड्यूल संक्रमण, खराब मौसम और नए FDTL नियमों को इस संकट के कारण के रूप में बताया है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







