
Indian Railways: 148 करोड़ की लागत से इस रेलवे स्टेशन का होगा कायापलट, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं
AajTak
Re-development of Railway Station: भारतीय रेलवे ने जैसलमेर का रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट की तरह तैयार करने का निर्णय लिया है. रेलवे डीआरएम के मुताबिक इसी साल अक्टूबर महीने में काम की शुरुआत होने की उम्मीद है. इस काम को पूरा होने में दो साल तक का समय लग सकता है.
Indian Railways: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार विकास कार्यों में लगा रहता है. अब भारतीय रेलवे ने जैसलमेर का रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट की तरह तैयार करने का निर्णय लिया है. इसके लिए रेलवे ने तैयारियां कर ली हैं. फिलहाल, जैसलमेर रेलवे स्टेशन दो मंजिल का स्टेशन है, इसे अब तीन मंजिल का बनाया जाएगा. इसके अलावा मॉडर्न एस्केलेटर और लिफ्ट के साथ-साथ कई मॉडर्न सुविधाओं का भी विस्तार होगा.
रेलवे डीआरएम गीतिका पांडे ने बताया कि रेलवे स्टेशन की कायापलट करने के बाद उसके कमर्शियल उपयोग की योजना पर काम किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इसके लिए टेंडर लिए जा चुके हैं. रेलवे डीआरएम के मुताबिक इसी साल अक्टूबर महीने में काम की शुरुआत होने की उम्मीद है. इस काम को पूरा होने में दो साल तक का समय लग सकता है.
जैसलमेर के रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने के लिए लंबे समय से इंतजार था. देश-दुनिया के सैलानियों से गुलजार रहने वाली स्वर्ण नगरी में रेलवे स्टेशन भी उसी तर्ज का होना चाहिए इसकी मांग काफी समय से थी. 148 करोड़ रुपए की लागत से इस स्टेशन की शक्ल-सूरत को पूरी तरह से बदल देने की तैयारी है. इस पैसे से स्टेशन का विस्तार होगा और साथ ही यहां के एंट्रेंस से लेकर प्लेटफार्मों व अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिसमें एस्केलेटर सीढ़ियां, लिफ्ट आदि भी शामिल हैं. इस स्टेशन को तीन मंजिला बनाया जाना है और एयरपोर्ट में जिस तरह से सुविधाएं मिलती हैं, वे सभी सुविधाएं यहां मुहैया करवाने के प्रयास किए जाएंगे.
डीआरएम गीतिका पांडे ने कहा कि स्टेशन रिडवलपमेंट के तहत जैसलमेर, जोधपुर व पाली मारवाड़ को लाइन अप किया गया है. जैसलमेर स्टेशन पर पहले फेज में जो भी काम होने हैं, उसके टेंडर जारी हो चुके हैं. आने वाले समय में जैसलमेर स्टेशन सुविधाओं के तौर पर बेहतरीन स्टेशन बनेगा. इसके अलावा पर्यटन नगरी होने के बावजूद लम्बी ट्रेनों के नहीं होने के संबंध में उन्होंने कहा कि जैसलमेर के लिए मेगा प्लान बनाया गया है, जिसके तहत वाशिंग व पिट लाइन आदि यहां शुरू करवाई जाएगी.
(विमल भाटिया के इनपुट सहित)

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








