
Indian Railways: लंबी वेटिंग के कारण रेलवे ने इन रूट्स पर चलने वाली ट्रेनों में किया विस्तार, यहां देखें लिस्ट
AajTak
Indian Railways: यात्रियों की लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण पश्चिम रेलवे ने विशेष ट्रेनों की सेवा को पूरी तरह से आरक्षित ट्रेन के रूप में बदलने का फैसला किया है. इसके अलावा उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द भी किया है.
Indian Railways: देश में कोरोना की दूसरी लहर का असर जैसे ही थोड़ा कम होने लगा है, वैसे ही लोगों ने अपने राज्यों से महानगरों में आना शुरु कर दिया है. इसी कारण कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग है. यात्रियों की लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण पश्चिम रेलवे ने विशेष ट्रेनों की सेवा को पूरी तरह से आरक्षित ट्रेन के रूप में उसी शेड्यूल पर बहाल/विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है. Due to heavy waiting list of passengers it has been decided to restore/extension, the service of following special trains as Fully Reserved Train on same schedule. Train wise restoration/extension of day & date are as under - pic.twitter.com/JFdKJsHZJP यहां देखें ट्रेन विस्तार की लिस्ट
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











