
Indian Railways: रेल मदद ऐप क्या है? इससे क्या सुविधाएं मिलती हैं? जानें कैसे उठाएं फायदा
AajTak
Indian Railway News: रेल मदद ऐप की मदद से आप अनरिजर्व्ड टिकट से लेकर प्लेटफॉर्म टिकट तक बड़ी आसानी से बुक कर सकते हैं. इन टिकटों के लिए आपको रेलवे स्टेशन पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा रेलवे की किसी भी सुविधा की शिकायत आप घर बैठे कर सकते हैं.
Rail Madad App: भारतीय रेलवे का रेल मदद ऐप बहुत काम का है. अगर आपको रेलवे से किसी भी तरह की समस्या है और आप उसकी शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं, लेकिन वक्त की कमी की वजह से नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में रेल मदद ऐप आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है. इस ऐप के जरिेए आप ट्रेन या रेलवे स्टेशन से संबंधित शिकायत तुरंत दर्ज करा सकते हैं.
मेडिकल से लेकर स्टाफ के बर्ताव तक की करें शिकायत
इस ऐप पर आप मेडिकल असिस्टेंस को लेकर, सुरक्षा को लेकर, दिव्यांगजनों की सुविधाओं को लेकर, कोच में सफाई को लेकर, स्टाफ के बर्ताव समेत कई मुद्दों पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. शिकायत करने के बाद आप इसे ऐप पर भी ट्रैक कर सकते हैं. इसे आप गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं.
अनरिजर्व्ड और प्लेटफॉर्म टिकट के लिए लाइन लगाने की जरूरत नहीं
ऐप की मदद से आप अनरिजर्व्ड से लेकर प्लेटफॉर्म टिकट तक बड़ी आसानी से बुक कर सकते हैं. इन टिकटों के लिए आपको रेलवे स्टेशनों पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके जरिए हार्ड कॉपी और पेपरलेस टिकट, दोनों पाने का विकल्प मिलता है. बिना इंटरनेट कनेक्शन ऑफलाइन मोड में टीटीई को इससे बुक हुए टिकट को दिखाया जा सकता है.
अंतिम वक्त में यात्रा करने वालों के लिए मददगार

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












