
Indian Railways: रेलवे ने 27 अगस्त तक रद्द कर दीं ये ट्रेनें, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट, सफर से पहले देखें लिस्ट
AajTak
Cancelled Trains List: उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के सानेहवाल-अमृतसर खंड के सानेहवाल स्टेशन पर लूप लाइन के परिवर्तन कार्य की वजह से कई ट्रेनें रद्द करने का फैसला किया गया है. जबकि कुछ गाड़ियों के मार्ग परिवर्तन किए जाएंगे और कुछ ट्रेनों को आंशिक समापन/प्रारंभ एवं नियंत्रित करके चलाया जाएगा.आइए देखते हैं पूरी लिस्ट.
अगर आप आने वाले कुछ दिनों में फिरोजपुर मंडल के साहनेवाल-अमृतसर रेल रूट से होकर सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दरअसल, फिरोजपुर मंडल के सानेहवाल-अमृतसर खंड के सानेहवाल स्टेशन पर लूप लाइन के परिवर्तन कार्य के कारण इस रूट से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जा रहा है.
पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के सानेहवाल-अमृतसर खंड के सानेहवाल स्टेशन पर लूप लाइन के परिवर्तन कार्य की वजह से कई ट्रेनें रद्द करने का फैसला किया गया है. जबकि कुछ गाड़ियों के मार्ग परिवर्तन किए जाएंगे और कुछ ट्रेनों को आंशिक समापन/प्रारंभ एवं नियंत्रित करके चलाया जाएगा.आइए देखते हैं पूरी लिस्ट.
Cancelled Trains: यह ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
> अमृतसर से 14, 16, 18, 21, 23 एवं 25 अगस्त, 2024 को खुलने वाली गाड़ी संख्या 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल रद्द रहेगी.
> जयनगर से 16, 18, 20, 23, 25 एवं 27 अगस्त, 2024 को खुलने वाली गाड़ी संख्या 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल कैंसिल रहेगी.
> अमृतसर से 14 एवं 21 अगस्त, 2024 को खुलने वाली ट्रेन नंबर 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल कैंसिल रहेगी.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










