
Indian Railways: रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, इस स्टेशन को बनाएगा वर्ल्ड क्लास, मिलेंगी ढेरों सुविधाएं
AajTak
Indian railway news: रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत फ़रीदाबाद रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाएगा. इस परियोजना के लिए 262 करोड़ रुपए की राशि को स्वीकृत किया गया है.
World Class Railway Station, Indian Railway News: देश के रेलवे स्टेशन हाईटेक हो उसको लेकर लगातार रेलवे प्रयास कर रहा है. कोशिश रेलवे की ये है कि देश में वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की संख्या लगातार बढ़े और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल पाए. ऐसे में सबसे पहले देश के बड़े शहरों के साथ मेट्रो सिटीज के साथ लगने वाले शहरों के स्टेशन को आधुनिक स्टेशन के तौर पर तब्दील करने की कवायद लगातार जारी है.
रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत फ़रीदाबाद रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाएगा. इस परियोजना के लिए 262 करोड़ रुपए की राशि को स्वीकृत किया गया है. फरीदाबाद स्टेशन पर आधुनिक इंजीनियरिंग की तर्ज पर स्टेशन के दोनों ओर आइकॉनिक भवन बनाए जाएंगे.
स्टेशन पर एयरपोर्ट की तरह आगमन व प्रस्थान की अलग-अलग सुविधा होगी. इसके अलावा, यात्रियों को सुविधा के लिए स्टेशन के दोनों ओर मल्टी लेवल कार पार्किंग होगी.
वहीं, 72 मीटर चौड़ा सुसज्जित स्थान स्टेशन के दोनों ओर होगा. इसके अलावा, खास सुविधाएं से परिपूर्ण वेटिंग हॉल यात्रियों के लिए तैयार किया जाएगा. वहीं, नई दिल्ली समेत देश के बड़े स्टेशनों में अब फूड कोर्ट की सुविधाएं मौजूद हैं. उसी तर्ज पर यहां पर हर प्लेटफार्म पर फूड कोर्ट और अत्याधुनिक स्टॉल तैयार किए जाएंगे.
स्टेशन परिसर में यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे में जाने के लिए किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आए. इसको लेकर भी करीब 12 मीटर चौड़े 2 फुटओवर ब्रिज भी बनाए जाएंगे. जिससे लोग बाहर निकल सकेंगे. वहीं, पर्यावरण को ध्यान में रखकर ग्रीन स्टेशन के तौर पर भी इसको तब्दील किया जाएगा. इसमें स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग को रिनोवेट करके स्मार्ट और ग्रीन बिल्डिंग के तौर पर तब्दील किया जाएगा.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










