
Indian Railways: बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे सफर! रेलवे 5 अप्रैल से शुरू करेगा 71 अनारक्षित ट्रेनें, देखें लिस्ट
AajTak
रेलवे के मुताबिक सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन, फिरोजपुर कैंट-लुधियाना, फजिल्का-लुधियाना, बठिंडा-लुधियाना, वाराणसी-प्रतापगढ़, सहारनपुर-नई दिल्ली, गाजियाबाद-पानीपत, शाहजहांपुर-सीतापुर, गाजियाबाद-मुरादाबाद समेत कई शहरों के लिए अनारक्षित ट्रेन (Unreserved Trains) चलेंगी.
देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच रेलवे ने बड़ी संख्या में अनारक्षित ट्रेनें (Unreserved Trains) चलाने का फैसला किया है. रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. वहीं, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट करके इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यात्रियों के लिए परिवहन सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए रेलवे 5 अप्रैल से 71 अनारक्षित ट्रेन सेवाएं आरंभ करने जा रहा है. यह ट्रेनें यात्रियों के सुरक्षित और आरामदायक सफर को सुनिश्चित करेंगी. भारतीय रेल यात्री सुविधाओं में बढोत्तरी करते हुए 5 अप्रैल से, 71 अनारक्षित ट्रेन सेवायें आरंभ करने जा रहा है। यह ट्रेनें यात्रियों के सुरक्षित, और आरामदायक सफर को सुनिश्चित करेंगी। ट्रेन सेवाओं की सूची के लिये देखेंः 🌐 https://t.co/cntHcGjq0p pic.twitter.com/vg3XEfCLfB
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










