
Indian Railways: तेजस एक्सप्रेस के डिब्बों की हालत खस्ता, IRCTC ने मांगा वंदे भारत का कोच
AajTak
Indian Railway Latest Update: IRCTC ने कहा है कि वंदे भारत ट्रेन अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस के राजस्व पर असर डालेगी. रेलवे अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण करने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को अहमदाबाद और मुंबई के बीच तीसरी वंदे भारत ट्रेन शुरू करने वाले हैं.
Ahmedabad Mumbai Tejas Express Train: अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस की खस्ताहाल स्थिति को उजागर करते हुए IRCTC ने रेलवे को कॉरपोरेट ट्रेन चलाने के लिए वंदे भारत के कोच आवंटित करने के लिए कहा है. रेलवे को लिखे अपने पत्र में आईआरसीटीसी ने खराब बायो-टॉयलेट, एलसीडी स्क्रीन, डिब्बों में पानी का रिसाव आदि का जिक्र किया है. यह लेटर रेलवे बोर्ड और वेस्टर्न रेलवे को लिखा गया, जिसमें इन मुद्दों को ठीक करने मांग की गई.
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने रेलवे बोर्ड और वेस्टर्न रेलवे को लिखे पत्र में कहा, "वंदे भारत रेक में से एक को कृपया 16 डिब्बों वाली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस के लिए आवंटित किया जाए" लेटर में आगे कहा गया कि वंदे भारत ट्रेन की रेक मिलने से न केवल मॉनसून के दौरान विशेष रूप से मिलने वाली शिकायतों को खत्म करेगा, बल्कि यह रखरखाव के साथ-साथ अन्य संकटों को भी दूर करेगा. एक अन्य लेटर में कहा गया है, "रखरखाव के अभाव में कोचों की स्थिति खराब हो गई है और इससे ब्रांड तेजस खराब हो गया है और बोर्ड पर यात्रा करने वाले यात्रियों की शिकायतें उत्पन्न हो रही हैं."
इस महीने की शुरुआत में लिखे गए एक और पत्र में, आईआरसीटीसी ने वार्षिक रखरखाव अनुबंध (एएमसी) की समाप्ति के बाद मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) द्वारा बोर्ड पर उच्च अंत उपकरणों के रखरखाव के लिए कोई समर्थन नहीं होने का मुद्दा उठाया. IRCTC ने कहा, "यह आश्चर्यजनक और निराशाजनक है कि शताब्दी आदि जैसी अन्य ट्रेनों के रेकों का नियमित रखरखाव हो रहा है, यहां तक कि तेजस के छोटे रखरखाव जैसे कि चोक शौचालय, पानी के रिसाव आदि की रेलवे द्वारा पूरी तरह से अनदेखी की जाती है."
बता दें कि IRCTC द्वारा संचालित अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस से जुड़ी घटनाओं में पिछले वर्ष में दो बार हुई सीलिंग पैनल का टूटना भी शामिल है, जिसमें यात्रियों को सिर में चोट आई. इसके अलावा कई बार शौचालय का बंद होना, छत से रिसाव, बिजली के पैनल की खराबी, खराब इंफोटेनमेंट सिस्टम, खराब जीपीएस सिस्टम और दरवाजों में दिक्कतें का भी सामना करना पड़ा. बताते चलें कि ट्रेन का रखरखाव पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद में किया जाता है.
हाल ही में लिखा गया पत्र उस एक विज्ञप्ति के मद्देनजर आया है, जिसमें अहमदाबाद और मुंबई के बीच जल्द ही शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के समय पर पुनर्विचार करने के लिए कहा गया. IRCTC ने कहा है कि वंदे भारत ट्रेन अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस के राजस्व में असर करेगी. रेलवे अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण करने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को अहमदाबाद और मुंबई के बीच तीसरी वंदे भारत ट्रेन शुरू करने वाले हैं.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








