
Indian Railways: खुशखबरी! रेलवे चलाएगा 315 जगन्नाथ यात्रा स्पेशल ट्रेनें, इन इलाकों के लोगों को होगा फायदा
AajTak
Rathyatra Special Train: ओडिशा में होने वाली जगन्नाथ यात्रा के दौरान 315 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी. इसकी जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है.
Rathyatra Special Train: अगर आप ओडिशा में होने वाले जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए जाने वाले हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, ओडिशा में 6 जुलाई 2024 से 19 जुलाई 2024 तक रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर रेलवे ने 315 स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है, ताकि यहां आने वाले भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो. इसकी जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है.
पुरी में 15,000 श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था हर साल रथ यात्रा उत्सव में शामिल होने देश-विदेश से लाखों लोग आते हैं. इस दौरान ट्रेन टिकट न मिलने के कारण यहां जाने के लिए यात्रियों को काफी परेशानी होती है. इसलिए रेलवे ने इस बार 6 जुलाई से 19 जुलाई तक 315 विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. इसमें ओडिशा के अधिकांश हिस्से को भी कवर किया जाएगा. इसके साथ ही इस उत्सव के दौरान पुरी में 15,000 श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था की गई है.
रथयात्रा के दौरान रेलवे 315 विशेष ट्रेनें चलाएगा शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रथयात्रा के दौरान 315 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. रेल मंत्री ने इसकी जानकारी ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और उनके दो डिप्टी कनक वर्धन सिंह देव और पार्वती परिदा को दी. बैठक में वैष्णव ने कहा, रथयात्रा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि रथ यात्रा उत्सव के लिए 6 जुलाई से 19 जुलाई तक 315 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी.
इन जगहों से चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) ने एक बयान में कहा, गुंडिचा यात्रा पर बादामपहाड़, राउरकेला, बालेश्वर, सोनेपुर और दासपल्ला, जूनागढ़ रोड, संबलपुर, केंदुझार गढ़, पारादीप, भद्रक, अंगुल, गुनुपुर, बनगिरीपोसी से विशेष ट्रेनों की योजना बनाई गई है. इसके अलावा, संध्या दर्शन, बहुदा जात्रा, सुना वेशा और रथ यात्रा के अधरापन अनुष्ठानों के लिए विशेष ट्रेनों की भी योजना बनाई गई है. ईसीओआर के महाप्रबंधक परमेश्वर फंकवाल ने पुरी स्टेशन पर रथ यात्रा की भीड़ से निपटने के लिए व्यवस्था का निरीक्षण किया. फंकवाल ने व्यवस्था पहले से ही पूरी करने के निर्देश दे दिए हैं.
कई नेताओं को किया गया आमंत्रित इस बीच, नई दिल्ली के दौरे पर आए मुख्यमंत्री और उनके दो विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अलावा केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, जुएल ओराम और गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मुलाकात की. गुरुवार को उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और नितिन गडकरी से मुलाकात की. सीएम ने नेताओं को पुरी में रथ यात्रा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है.
क्या है ओडिशा का रथ यात्रा? हिंदू मान्यताओं के अनुसार, हर साल आषाढ़ महीने के दूसरे दिन (शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि ) यानी जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में रथयात्रा का आयोजन किया जाता है. यह रथयात्रा दस दिनों तक चलती है. इस धार्मिक यात्रा को देखने हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं. यह रथयात्रा काफी धूमधाम से मनाया जाता है. इस दौरान भगवान जगन्नाथ यानी श्रीकृष्ण, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को सुंदर कपड़े पहना कर उनके मौसी के घर ले जाया जाता है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








