
Indian Railways: कश्मीर में बन रहे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज के आर्क का काम पूरा, देखें शानदार वीडियो
AajTak
Indian Railways: जम्मू के रियासी चिनाब दरिया पर विश्व का सबसे उंचा रेलवे पुल का निर्माण कर इंजीनियरों ने इतिहास रच दिया है. इस ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है. इसका वीडियो रेलवे मंत्रालय द्वारा अपने ट्वीटर अकाउंट पर साझा किया है.
जम्मू-कश्मीर को भारत से जोड़ने के लिए जम्मू के रियासी चिनाब दरिया पर विश्व के सबसे उंचा रेलवे पुल का निर्माण कर इंजीनियरों ने इतिहास रच दिया है. इस ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है. रेलवे ब्रिज के दोनों सिरों को जोड़ दिया गया है. ये ब्रिज कन्याकुमारी को सीधे कश्मीर से जोड़ रहा है. भारतीय रेल जम्मू कश्मीर में चिनाब नदी पर विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का निर्माण कर रही है और आज इस ब्रिज के आर्क का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का बेहतरीन उदाहरण यह ब्रिज देशवासियों को गौरवान्वित कर रहा है। pic.twitter.com/enP19NKw0f कोरोना वायरस के इस चुनौती पूर्ण समय में आर्क निर्माण कर रेलवे ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. रेलवे मंत्रालय और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसका एक वीडियो अपने-अपने ट्वीटर अकाउंट पर साझा किया है. वीडियो बेहद ही शानदार है. इस आइकॉनिक रेलवे आर्क ब्रिज की लंबाई 1315 मीटर है. वहीं, नदी से इसकी ऊंचाई 359 मीटर है. ब्रिज के पिलर की ऊंचाई 131 मीटर है. ब्रिज में 17 स्पैन और मुख्य आर्क स्पैन 467 मीटर है. इसका निर्माण कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Konkan Railway Corporation Limited) के द्वारा किया गया है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










