
Indian Railways: आसानी से बुक करा पाएंगे ट्रेन टिकट, पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम में होंगे बड़े बदलाव
AajTak
Bhartiya Railways: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम में कई बदलाव करने की तैयारी में है. रेलवे द्वारा किए जा रहे इन बदलावों से फेक ID से टिकट बुक कराने वालों पर लगाम लगेगी. पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम में होने वाले बदलाव को लेकर रेलवे ने ग्रांट थॉर्नटन नाम की एक प्राइवेट फर्म से सुझाव मांगे हैं.
Indian Railways: रेलवे में आम यात्रियों को सफर में रिजर्वेशन को लेकर कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है. रेलवे में समय-समय पर देखा जाता है की फेक आईडी के जरिए रिजर्वेशन कराए जाते हैं, अब रेलवे इस पर रोक लगाने की तैयारी कर रहा है. रेलवे पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम में बड़े बदलाव के साथ फेक आईडी पर रोक लगाएगा जिससे आम यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी.
पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम में क्या-क्या बदलाव किए जा सकते हैं, कैसे फर्जी आईडी पर रोक लगाई जा सकती है, उसको लेकर आईआरसीटीसी ने ग्रांट थॉर्नटन नाम की एक प्राइवेट फर्म से सुझाव मांगे हैं. ये फर्म पिछले 10 साल के पैंसेजर रिजर्वेशन सिस्टम का विश्लेषण करेगी, इसके बाद एक रिपोर्ट के आधार पर सुझावों को तैयार किया जायेगा कि आखिर कौन कौन से नए कदम नए सिस्टम में उठाए जा सकते हैं और कैसे फेक आईडी पर रोक लगाई जा सकती हैं.
रेलवे चाहता है कि ज्यादा से ज्यादा यूजर रेलवे वेबसाइट पर रजिस्टर्ड हों, लेकिन उसके साथ ही ट्रांजैक्शन क्षमता को भी विकसित करना होगा. असल में फर्जी आईडी का प्रयोग करके तत्काल टिकट बुक कराने की प्रक्रिया को रेलवे रोकना चहाता है और ये नया अपग्रेड सिस्टम उसी के अनुरूप होगा.
हालांकि, IRCTC समय-समय पर अपने सिस्टम में सुधार करने का प्रयास करता है. 2020 में आईआरसीटीसी ने वेबसाइट के साथ पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम में सुधार किया था. आईआरसीटीसी के अधिकारियों का कहना है की समय-समय अपग्रेड होना रेलवे की जरूरत है. पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम रेलवे की प्रणाली का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है इसलिए जो भी खामियां और जरूरतें होती हैं उसके हिसाब से सिस्टम में बदलाव किए जाते हैं. रेलवे की मानें तो अब लोग ऑनलाइन रिजर्वेशन बुकिंग को प्राथमिकता देते हैं. आईआरसीटीसी के अबतक 10 करोड़ यूजर्स हैं जिसमें 7.6 करोड़ एक्टिवन यूजर्स हैं.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







