
Indian Railways: अब इस राज्य को मिलने जा रही वंदे भारत की सौगात, पीएम मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी
AajTak
Vande Bharat Express: देश को एक और वंदे भारत मिलने जा रही है. पीएम मोदी आज देश की 16वीं वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे. बता दें, वंदे भारत एक्सप्रेस भारत में एक हाई स्पीड ट्रेन है. यह देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जिसकी अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर/घंटा है.
Kerala Vande Bharat Express Train: भारतीय रेलवे लगातार वंदे भारत के नेटवर्क को बढ़ाने का कार्य कर रहा है. अब इसी कड़ी में एक और राज्य को वंदे भारत की सौगात मिलने जा रही है. पीएम नरेंद्र मोदी आज यानी 25 अप्रैल को केरल को वंदे भारत का तोहफा देने जा रहे हैं. देश में 16वीं वंदे भारत पटरियों पर दौड़ने को तैयार है. ये वंदे भारत तिरुवनंतपुरम से कासरगोड़ के बीच दौड़ेगी.
बता दें, पहले ये वंदे भारत तिरुवनंतपुरम से कन्नूर के बीच चलाई जानी थी, लेकिन बाद में इसे तिरुवनंतपुरम से कासरगोड़ के बीच चलाने का फैसला किया गया. इस बात की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 18 अप्रैल को लोगों को दी थी. रेल मंत्री की मानें तो रेलवे रेलवे दो चरणों में केरल में पटरियों को अपग्रेड करेगा.
पहले चरण के तहत, 381 करोड़ रुपये की लागत से कासरगोड से तिरुवनंतपुरम तक पूरे ट्रैक को 110 किमी प्रति घंटे की गति क्षमता में बदलने के लिए काम किया जाएगा. ये कार्य लगभग डेढ़ साल के अंदर पूरा किया जाएगा. वहीं, दूसरे चरण के तहत, ट्रैक की गति क्षमता को बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटा करने का कार्य किया जाएगा. इस काम को पूरा करने में दो से साढ़े तीन साल का वक्त लग सकता है.
केरल को मिलने वाली ये वंदे भारत तिरुवनंतपुरम से कासरगोड तक 530 किलोमीटर की दूरी को कवर करेगी. इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन करीब 11 स्टेशनों पर रुकेगी. वहीं, इस पूरी योजना के लिए 64,000 रुपये खर्च किए जा रहे हैं. वंदे भारत एक्सप्रेस भारत में एक हाई स्पीड ट्रेन है. यह देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जिसकी अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर/घंटा है. यह ट्रेन पूरी तरह भारत में डिजाइन और मैन्युफैक्चर की गई है, जिसमें 80% उत्पादों को स्वदेशी बनाया गया था. ये ट्रेनें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. इनमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर और हर कोच में चार आपातकालीन पुश बटन हैं.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.










