
Indian Railway: शताब्दी-दूरंतो समेत विभिन्न राज्यों की 345 ट्रेनें आज रद्द, रेलवे ने 35 ट्रेनों के बदले रूट, देखें लिस्ट
AajTak
Indian Railway: रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in के मुताबिक, 35 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं. वहीं, 12 ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है. इसमें शताब्दी, दुरंतो एक्सप्रेस समेत देश भर के विभिन्न राज्यों की ट्रेनें शामिल हैं.
Indian Railways Cancelled Trains Today, 26th february: भारतीय रेलवे (Indian Railway) डेवलपमेंट वर्क और मौसम के चलते रोजाना सैकड़ों ट्रेनें रद्द करता है. ऐसे में अगर आप आज यानी 26 फरवरी को कहीं यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो सफर से पहले रेलवे की अपडेट लिस्ट जरूर चेक कर लें. रेलवे ने आज 345 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि 26 ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल किया है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









