
Indian Railway: रक्षाबंधन पर यात्रियों को तोहफा! रेलवे चलाने जा रहा ये स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइमिंग
AajTak
Rakshabandhan Special Train: त्योहारों के मौके पर ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है. ऐसे में रिजर्वेशन काउंटर पर टिकट कटाने से लेकर ट्रेनों में यात्रा करने वाले पैसेंजर्स की मारामारी रहती है. यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर विभिन्न रूट्स पर स्पेशल ट्रेनें चलाता है. इसी कड़ी में रेलवे रक्षाबंधन के मौके पर 12 स्पेशल ट्रेनों चलाने जा रहा है.
Indian Railway News: भारतीय रेलवे रक्षाबंधन के मौके पर ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से लेकर रीवा रेलवे स्टेशन के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है. रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को आने वाले दिनों में भोपाल से रीवा के बीच यात्रा करने में सहूलियत होगी. इन सभी ट्रेनों का परिचालन 5 अगस्त से 16 अगस्त के बीच किया जाएगा.
त्योहारों के मौके पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है. ऐसे में रिजर्वेशन काउंटर पर टिकट कटाने से लेकर ट्रेनों में यात्रा करने वाले पैसेंजर्स की मारामारी रहती है. इस बीच त्योहार के अवसर पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का रेलवे का ये फैसला यात्रियों के लिए राहतभरा हो सकता है.
इन स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन
>गाड़ी संख्या-02189 रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 5 अगस्त और 12 अगस्त को रात 10.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन से विदिशा होते हुए विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना होते हुए अगले दिन सुबह 7.20 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी.
> इसी प्रकार गाड़ी संख्या- 02190 रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल 6 और 13 अगस्त को 6.50 बजे रीवा स्टेशन से सतना होते हुए मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना, विदिशा होते हुए अगले दिन सुबह 4.30 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी.
> गाड़ी संख्या 02179 रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 7 और 14 अगस्त को रात 9.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रीवा रेलवे स्टेशन के लिए चलेगी. गाड़ी संख्या 02190 रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल 8 और 15 अगस्त को रीवा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











