
Indian Railway: बिहार के यात्री ध्यान दें! नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इस रूट पर प्रभावित रहेंगी ट्रेनें, देखें लिस्ट
AajTak
Indian Railway Non Interlocking Work: हाजीपुर-चकमकरंद-अक्षयवटराय नगर रूट पर ट्रेनों के परिचालन की बहाली के पहले सिग्नल, ट्रैक लिंकिंग, क्रासिंग प्वाइंट सहित सभी तकनीकी कार्यों को अंतिम रूप देने के लिए 21 मार्च से 23 मार्च तक प्री नॉन इंटरलॉकिंग और 24 मार्च को नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है.
Indian Railways: अगर आप अगले कुछ दिनों में बिहार और नॉर्थ ईस्ट की तरफ रेल यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो यह ख़बर आपके लिए बेहद जरूरी है. आने वाले कुछ दिनों में अगर आप सोनपुर रेल डिवीजन के हाजीपुर-बछरावां रुट पर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. वहीं, कुछ ट्रेनों के रूट को बदल दिया गया है.
दरअसल, पूर्व मध्य रेलवे (Eastern Central Railway) के सोनपुर मंडल पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ रेलगाडि़यों को रोककर तो कुछ का मार्ग परिवर्तित कर चलाया जाएगा. हाजीपुर-बछवारा दोहरीकरण के अंतिम भाग के रूप में हाजीपुर-चकमकरंद-अक्षयवटराय नगर के बीच दोहरीकरण कार्य पूरा हो चुका है. इस रूट पर ट्रेनों के परिचालन की बहाली के पहले सिग्नल, ट्रैक लिंकिंग, क्रासिंग प्वाइंट सहित सभी तकनीकी कार्यों को अंतिम रूप देने के लिए 21 मार्च से 23 मार्च तक प्री नॉन इंटरलॉकिंग और 24 मार्च को नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है. इसकी वजह से इस अवधि में इस रेलखंड से गुजरने वाली मेल/एक्सप्रेस एवं पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन बदलाव किया गया है.
24 मार्च को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें:-
परिवर्तित मार्ग से चलाई जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट:-
आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलाई जाने वाली ट्रेन:-
पुनर्निधारित समय पर चलाई जाने वाली ट्रेन:-

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










