
Indian Railway: छठ के बाद यूपी-बिहार से दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी, इस डेट से चलेगी गतिशक्ति एक्सप्रेस
AajTak
Gatishakti Express From Bihar to Delhi: छठ के बाद बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक होती है. ऐसे में रेलवे छठ पूजा के बाद कई तारीखों को पटना से दिल्ली के लिए गति शक्ति सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (Special Train) चला रहा है.
Chhath Puja 2021, Indian Railways Special Train: छठ महापर्व में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन (Chhath Puja Special Train) के परिचालन की कड़ी में पूर्व मध्य रेल द्वारा छठ के बाद आरक्षित 01683/01684 पटना-आनंद विहार टर्मिनस-पटना गति शक्ति सुपर फास्ट एक्सप्रेस को चलाया जाएगा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










