
Indian Air Force: एयर मार्शल वीआर चौधरी होंगे अगले वाइस चीफ, IAF के टॉप अधिकारियों में बड़ा बदलाव
AajTak
एयर मार्शल विवेक राम चौधरी को एयरफोर्स मुख्यालय में अगले वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ के रूप में नियुक्त किया गया है. दो नए कमांडर-इन-चीफ भी अपने नए कार्यभार संभालेंगे. विवेक राम चौधरी उस वक्त वाइस चीफ के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं, जब भारतीय वायुसेना पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में रात के समय हवाई गश्त कर रही है.
इंडियन एयरफोर्स (IAF) के टॉप अधिकारियों में कई बड़े बदलाव हुए हैं. एयर मार्शल विवेक राम चौधरी को एयरफोर्स मुख्यालय में अगले वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ के रूप में नियुक्त किया गया है. दो नए कमांडर-इन-चीफ भी अपने नए कार्यभार संभालेंगे. एयर ऑपरेशंस के महानिदेशक एयर मार्शल बल्लभ राधा कृष्ण दिल्ली में पश्चिमी कमान में चौधरी का स्थान लेंगे, जबकि एयर मार्शल आरजे डकवर्थ प्रयागराज में मध्य वायु कमान का प्रभार संभालेंगे. बता दें कि विवेक राम चौधरी उस वक्त वाइस चीफ के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं, जब भारतीय वायुसेना पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में रात के समय हवाई गश्त कर रही है. नेशनल डिफेंस एकेडमी के पूर्व छात्र, एयर मार्शल चौधरी को 29 दिसंबर, 1982 को इंडियन एयरफोर्स की फाइटर स्ट्रीम धारा में शामिल किया गया था.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










