
India Women vs England Women: शेफाली, मंधाना, हरमन... सभी फेल, इंग्लैंड में टीम इंडिया ने गंवाई टी20 सीरीज
AajTak
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ उसी के घर में तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से गंवा दी है. आखिरी मुकाबला टीम इंडिया ने 7 विकेट से गंवा दिया. मैच में टीम टॉप-5 बैटर ताश के पत्तों की तरह ढह गए. इनमें स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा हों या फिर कप्तान हरमनप्रीत कौर, कोई भी खिलाड़ी दहाई के अंक तक नहीं पहुंच सका.
India Women vs England Women: इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से गंवा दी है. सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला गुरुवार (15 सितंबर) को ब्रिस्टल में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम की हालत खराब हो गई. टीम ने यह मैच 7 विकेट से गंवा दिया.
मैच में टीम इंडिया के टॉप-5 बैटर ताश के पत्तों की तरह ढह गए. इनमें ओपनर स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा हों या फिर कप्तान हरमनप्रीत कौर, कोई भी खिलाड़ी दहाई के अंक तक नहीं पहुंच सका. मेघना और हेमलता तो खाता भी नहीं खोल सकीं.
टीम इंडिया ने 35 रनों पर गंवाए टॉप-5 विकेट
दरअसल, मैच में टॉस हारकर भारतीय टीम को पहले बैटिंग के लिए आना था. टीम को अच्छी शुरुआत की दरकार थी, लेकिन उसने 35 रनों पर ही अपने टॉप-5 बैटर्स को गंवा दिया. इसके बाद विकेटकीपर ऋचा घोष ने 33 और दीप्ति शर्मा ने 24 रनों की पारी खेलते हुए टीम को संभाला और स्कोर 122 रनों तक पहुंचाया.
इंग्लैंड के लिए स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने कमाल की गेंदबाजी की और 25 रन देकर 3 अहम विकेट झटके. सारा ग्लेन को दो सफलता मिली. इन दोनों ही गेंदबाजों ने मिलकर भारत की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया था.
#TeamIndia fought hard but it was England who won the third T20I to win the series 2-1. #ENGvIND Scorecard ▶️ https://t.co/kRDuI8uFlA pic.twitter.com/PqOXzzwH9s

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











