
India Wants Mamata Di... 2024 की पिच पर उतरीं ममता बनर्जी, TMC ने लॉन्च किया कैम्पेन
AajTak
ममता बनर्जी अपनी राष्ट्रीय महात्वाकांक्षाओं को लेकर अब खुलकर सामने आ गईं है. TMC ने 2024 आम चुनावों के लिए अभियान लॉन्च कर दिया है. इस कैम्पेन को पार्टी ने India Wants Mamata Di नाम दिया है. इस अभियान के बहाने टीएमसी ममता बनर्जी और उनके नीतियों की ब्रॉन्डिंग देश भर में करने जा रही है.
2024 का लोकसभा चुनाव अभी से लगभग 2 साल बाद मई की इन्ही गर्मियों में होंगे. लेकिन इस आम चुनाव की तपिश भारत की राजनीति में अभी से ही महसूस की जा सकती है. इस चुनाव में विपक्ष की ओर से पीएम पद का उम्मीदवार कौन होगा इस पर अभी तो कुछ तय नहीं है लेकिन 2021 में बीजेपी को बंगाल की सियासी पिच पर पटखनी देने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस दावेदारी के लिए अपना नाम आगे बढ़ा दिया है.
तृणमूल कांग्रेस ने अभी भी अपना नया कैम्पेन लॉन्च कर दिया है. इस कैम्पेन का नाम दिया गया है "India Wants Mamata Di". बता दें कि इस तरह का अभियान टीएमसी ने 2021 में बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान चलाया गया. इस अभियान में टीएमसी ने नारा दिया था, 'बांग्ला निजेर मेये चाई'. यानी कि बंगाल को अपनी ही बेटी चाहिए.
अब दिल्ली में मां-माटी और मानुष की सरकार
बंगाली अस्मिता के दम पर बंगाल चुनाव जीतने वाली टीएमसी की महात्वाकांक्षाए अब राष्ट्रीय हो गई है. इस सिलसिले में पार्टी ने India Wants Mamata Di का नारा दिया है. इसका मतलब है कि भारत ममता दीदी को चाहता है. डिजिटल अभियान के हिस्से के रूप में, टीएमसी अब इस अभियान को आगे बढ़ा रहा है. पार्टी को उम्मीद है कि वो अब देश भर के लोगों से जुड़ेगी और अपनी उपलब्धियों का प्रचार पूरे देश में करेगी.
टीएमसी के कैम्पेन की पहली लाइन में लिखा है कि अब दिल्ली में होगी मां-माटी और मानुष की सरकार. टीएमसी के इस अभियान में कहा गया है, कि इसका उद्देश्य बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को "2024 में भारत की पहली बंगाली पीएम बनाने के लिए जनता की राय को मजबूत करना है," ये समय तब होगा जब ममता बनर्जी राजनीति में चार दशक पूरी कर चुकी होंगी.
Indiawantsmamatadi डॉट कॉम वेबसाइट लॉन्च

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








