
India vs West Indies Series: टीम इंडिया तोड़ देगी पाकिस्तान का बड़ा रिकॉर्ड, बस करना होगा ये काम
AajTak
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक लगातार 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती हैं. आखिरी बार मई 2006 में हार झेलनी पड़ी थी...
India vs West Indies Series: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसी दौरान टीम इंडिया के पास क्रिकेट इतिहास में पाकिस्तान का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है.
इसके लिए भारत को वेस्टइंडीज पर वनडे सीरीज में जीत दर्ज करना होगा. बता दें कि यह रिकॉर्ड किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का है. फिलहाल इस मामले में अभी भारत और पाकिस्तान बराबरी पर हैं.
2007 से अब तक वेस्टइंडीज से नहीं हारा भारत
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक लगातार 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती हैं. आखिरी बार मई 2006 में हार झेलनी पड़ी थी. फिर जनवरी 2007 से वनडे सीरीज में जीतना शुरू किया, तो टीम इंडिया का विजयरथ अब तक जारी है. यदि इस बार शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हराने में कामयाब होती है, तो पाकिस्तान का रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएगा.
पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड
वैसे पाकिस्तान का यह रिकॉर्ड बेहद कमजोर टीम माने जाने वाली जिम्बाब्वे के खिलाफ बना है. पाकिस्तान ने वनडे क्रिकेट की द्विपक्षीय सीरीज में जिम्बाब्वे को लगातार 11 बार हराया है. हालांकि पाकिस्तान की टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ अब तक 14 में से एक भी वनडे सीरीज नहीं हारी है. मगर शुरुआत की तीसरी सीरीज ड्रॉ रही थी. ऐसे में उसके बाद पाकिस्तान ने लगातार 11 सीरीज में फिर जीत दर्ज की.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












