
India vs West Indies ODI 2023: रोहित शर्मा की बढ़ेगी टेंशन? वेस्टइंडीज की वनडे टीम में वापस आए ये 2 'डेंजर' खिलाड़ी
AajTak
West Indies squad for ODI series: 27 जुलाई से शुरू हो रही भारत और वेस्टइंडीज सीरीज के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है. इसके लिए टीम में आईपीएल के धाकड़ खिलाड़ी और फिनिशर शिमरॉन हेटमायर की टीम वापसी हुई है. वहीं टीम में और स्पीडस्टार ओसाने थॉमस भी वापस आए हैं.
West Indies announced their squad for the WI v IND ODI series: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-0 से जीत ली है. टीम इंडिया की किस्मत खराब रही कि त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन के क्ववींस पार्क ओवल में मैच के पांचवें दिन बारिश होती रही, इस वजह से मैच ड्रॉ हो गया. बहरहाल, अब 27 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है.
इस वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में धाकड़ आईपीएल प्लेयर शिमरॉन हेटमायर ( Shimron Hetmyer) की वापसी हुई है. वहीं ओशाने थॉमस (Oshane Thomas) की करीब 3 साल बाद ODI टीम में कमबैक हुआ है. निकोलस पूरन (Nicholas Pooran), जेसन होल्डर (Jason Holder) टीम में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे.
तेज गेंदबाज जेडन सील्स और लेग स्पिनर यानिक करिहा भी सर्जरी के बाद रिहैब प्रोसेस से गुजरने के बाद टीम में वापस आ गए हैं, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोटी अपनी पीठ के निचले हिस्से की चोट से उबरकर वापस आ गए हैं.
क्लिक करें: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने दिखाया दम, सीरीज जीत में छाए ये 5 धुरंधर 2 साल बाद हुई ODI टीम में हेटमायर की वापसी
हेटमायर को चयन के लिए खुद को उपलब्ध कराने के बावजूद मई में वेस्टइंडीज की एकदिवसीय वर्ल्ड कप क्वालीफायर टीम से बाहर कर दिया गया था, क्योंकि तब विंडीज प्रबंधन उन खिलाड़ियों को लंबे समय तक मौका देना चाहता था, जिन्होंने सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था. क्वालीफायर में सात में से चार गेम हारने के बाद वेस्टइंडीज की टीम पहली बार ODI वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी. हेटमायर आखिरी बार वेस्टइंडीज के लिए अगस्त 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज खेले थे. वहीं वो 26 जुलाई 2021 वेस्टइंडीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिजटाउन में वनडे खेलते हुए नजर आए थे. यानी उनकी करीब 2 साल के बाद वनडे टीम में वापसी हुई है.
ओशाने थॉमस वेस्टइंडीज की टीम में आए...

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











