
India vs South Africa T20 World Cup 2026: क्या बारिश बिगाड़ सकती है इंडिया-साउथ अफ्रीका का मैच? जानें अहमदाबाद का मौसम
AajTak
India vs South Africa: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 का पहला मैच पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड बारिश की भेंट चढ़ गया. आज टीम इंडिया भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरने जा रही है. यह मुकाबला भारत के अहमदाबाद में खेला जाएगा. आइए जानते हैं यहां का मौसम कैसा रहने वाला है?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच चुका है. टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रही भारत और साउथ अफ्रीका की टीम आज रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहने वाला है.
टीम इंडिया ने अब तक अपने सभी मैच शानदार अंदाज में जीते हैं और पाकिस्तान जैसी टीमों को भी आसानी से मात दी है. लेकिन इस बार सामने दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम है, यह मुकाबला शानदार होने वाला है.
कल का मैच (पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड) मौसम की भेंट चढ़ गया. सुपर-8 का पहला ही मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाया. हालांकि आज का यह मैच भारत में खेला जाएगा और अच्छी खबर है कि मैच में बारिश की कोई संभावना नहीं है.
यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में गर्मी की एंट्री... 30 डिग्री क्रॉस करेगा तापमान! दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, देशभर में बदल रहा मौसम
जानें अहमदाबाद का मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र-कच्छ, दीव, दमन और दादरा-नगर हवेली में शुष्क मौसम की संभावना है. अहमदाबाद में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है. यहां का तापमान अभी 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, तापमान के 21 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












