
India vs South Africa: टीम इंडिया अपने घर में साउथ अफ्रीका से अब तक नहीं जीती T20 सीरीज, जानिए रिकॉर्ड
AajTak
टीम इंडिया को अब अपने ही घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टी20 और वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. इसका आगाज 28 सितंबर से होगा. हाल ही में भारतीय टीम ने अपने घर में ऑस्ट्रेलियाई टीम को टी20 सीरीज में करारी शिकस्त दी है. ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देने के बाद भारतीय टीम अब अफ्रीका को भी घरेलू सीरीज में हराना चाहेगी.
India vs South Africa: टीम इंडिया ने हाल ही में अपने घर में ऑस्ट्रेलियाई टीम को टी20 सीरीज में करारी शिकस्त दी है. अब अपने ही घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टी20 और वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. इसका आगाज 28 सितंबर से होगा.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सबसे पहले तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद दोनों टीमें तीन ही वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेंगी. ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देने के बाद भारतीय टीम अब अफ्रीका को भी घरेलू सीरीज में हराना चाहेगी.
यदि टीम इंडिया अपने ही घर में साउथ अफ्रीका टीम को हराती है, तो यह एक बड़ा रिकॉर्ड होगा. मतलब भारतीय टीम अपने घर में पहली बार साउथ अफ्रीका से कोई द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीतकर इतिहास रच देगी. अब तक अफ्रीकी टीम ने भारतीय जमीन पर कोई द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं गंवाई है.
अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का रिकॉर्ड
भारतीय टीम अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेल चुकी है. इनमें से सबसे पहली सीरीज 2015 में हुई, जिसमें भारतीय टीम को हार मिली. इसके बाद दो सीरीज और हुईं, जो पूरी तरह बराबरी पर खत्म हुईं. आइए जानते हैं दोनों टीमों का हेड-टु-हेड....
भारत-अफ्रीका के बीच कुल टी20 सीरीज का रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











