
India vs SA 1st Test: शमी के कमाल से ड्राइविंग सीट पर भारत, अब अफ्रीका को बड़ा टारगेट देने पर नजर
AajTak
भारतीय टीम को दूसरी पारी की शुरुआत में 130 रनों की बढ़त मिली. टीम इंडिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपना पहला विकेट गंवा दिया है. मयंक अग्रवाल को अपना पहला टेस्ट खेल रहे मार्को यानसेन ने विकेट के पीछे कैच आउट करवा दिया.
सेंचुरियन टेस्ट के दूसरे दिन बारिश की वजह से खेल पूरी तरह धुल जाने के बाद तीसरे दिन दोनों टीमें मैदान पर उतरी. केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे से भारतीय फैंस लंबी पारियों की उम्मीद कर रहे थे. पहले दिन की शुरुआत के बाद टीम इंडिया से एक बड़े स्कोर की उम्मीद थी. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज पहले दिन की निराशा को भुलाते हुए एक नए जोश के साथ मैदान में दिखे. Milestone Alert 🚨 - 200 Test wickets for @MdShami11 👏👏#SAvIND pic.twitter.com/YXyZlNRkQ1

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












