
India vs Pakistan Test Series: भारत-पाकिस्तान के बीच होगी टेस्ट सीरीज? इस देश ने दिया मेजबानी का ऑफर
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज आखिरी बार 2007 में खेली गई थी. इसके बाद उनका सामना आईसीसी या एशियाई क्रिकेट परिषद के टूर्नामेंट में ही हुआ है. मगर अब ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट क्लब ने भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज की मेजबानी का ऑफर दिया है...
India vs Pakistan Test Series: भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल टी20 वर्ल्ड कप के दौरान खेले गए मैच की सफलता को देखते हुए मेलबर्न क्रिकेट क्लब (MCC) इन दोनों देशों के बीच टेस्ट मैच की मेजबानी करना चाहता है. एमसीजी का प्रबंधन देखने वाले एमसीसी और विक्टोरिया की सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच की मेजबानी को लेकर हाल में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से बातचीत की.
एमसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टुअर्ट फॉक्स ने अक्टूबर में यहां खेले गए टी20 विश्व कप मैच की जबर्दस्त सफलता को देखते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच के आयोजन में दिलचस्पी दिखाई है. इन दोनों देशों के बीच खेले गए इस मैच में 90 हजार से अधिक दर्शक उपस्थित थे.
MCG में हो सकती है तीन मैचों की टेस्ट की सीरीज
फॉक्स ने एसईएन रेडियो से कहा, 'निश्चित तौर पर MCG में लगातार तीन टेस्ट मैचों का आयोजन शानदार होगा. हर बार स्टेडियम खचाखच भरा होगा. हमने इस बारे में जानकारी ली है. हमने इस बारे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बात की है. मैं जानता हूं कि (विक्टोरिया) सरकार ने भी ऐसा किया है. मैं जानता हूं कि व्यस्त कार्यक्रम के बीच यह बेहद जटिल है इसलिए मेरा मानना है कि संभवत: यह बहुत बड़ी चुनौती है.'
फॉक्स ने कहा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इस बारे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से बात करनी चाहिए. उन्होंने कहा, 'उम्मीद है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस बारे में आईसीसी से बात करता रहेगा और इस पर जोर देता रहेगा. जब आप दुनिया भर में कई स्टेडियमों को खाली देखते हैं तो ऐसे में मुझे लगता है खचाखच भरा स्टेडियम और वहां का माहौल खेल के लिए बेहतर होगा.'
भारत-पाकिस्तान के बीच 15 साल से नहीं हुई सीरीज

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











