
India vs Pakistan Asia Cup 2022: ‘मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद नवाज ने...’, रोहित शर्मा ने बताया पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने कहां गंवाया मैच
AajTak
मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 181 रन बनाए थे. विराट कोहली ने 44 बॉल पर 60 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए. यह मैच आखिरी ओवर तक चला. इसमें 182 रनों के टारगेट के जवाब में पाकिस्तान टीम ने 5 विकेट गंवाकर 182 रन बनाते हुए मैच जीत लिया.
India vs Pakistan Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 सीजन में टीम इंडिया की पहली हार हुई. पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस मैच के हीरो विकेटकीपर बैटर मोहम्मद रिजवान रहे.
रिजवान ने 51 बॉल पर 71 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा मोहम्मद नवाज ने 20 बॉल पर 42 रन जड़ दिए. दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 41 बॉल पर 73 रनों की साझेदारी की थी. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद यह माना कि इन दिनों बल्लेबाजों ने उनसे जीत छीन ली.
'रिजवान-नवाज ने मैच पलट दिया'
मैच के बाद रोहित ने कहा, 'यह एक प्रेशर गेम था. ऐसे मुकाबलों में आप कोई मौका नहीं गंवाना चाहते. मैच में रिजवान और नवाज ने जब पार्टनरशिप की, तब हम थोड़े शांत थे और सोच रहे थे कि एक विकेट मिलेगा, तो मैच हमारे ही पक्ष में रहेगा. मगर इन दोनों ही बल्लेबाजों ने बाजी पलट दी. इस तरह के बड़े मैच में आपको दबाव को हैंडल करना ही पड़ता है.'
भारतीय कप्तान रोहित ने कहा, 'हम यह भी जानते थे कि इस तरह के स्कोर में बेहतरीन गेंदबाजी करना है. मगर ऐसे मैच में आपको काफी कुछ सीखने को मिलता है. मैच में हमारा स्कोर अच्छा था, लेकिन जीत के लिए विकेट लेना बेहद जरूरी होता है. यह टी20 फॉर्मेट ऐसा है, जिसमें कोई स्कोर बड़ा नहीं होता है. वाकई इस जीत का श्रेय पाकिस्तान को जाता है, जिन्होंने शानदार खेल दिखाया.'
That's that from another close game against Pakistan. Pakistan win by 5 wickets. Up next, #TeamIndia play Sri Lanka on Tuesday. Scorecard - https://t.co/xhki2AW6ro #INDvPAK #AsiaCup2022 pic.twitter.com/Ou1n4rJxHu

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












